नहर में गिरी कार, परिवार के 4 सदस्यों की मौत; मां-बेटी शीशा तोड़कर बाहर निकलीं

हादसा राजस्थान में संगरिया (हनुमानगढ़) में हुआ, अनियंत्रित होकर सादुल ब्रांच नहर में गिरी कार
हादसे में पिता, 12-15 साल की उनकी दो बेटियां और 14 साल के बेटे की मौत हो गई
हरियाणा के महेंद्रगढ़ से घुमने आया था परिवार, क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया!
तहसीलदार कुलदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा के निंबी महेंद्रगढ़ के रहने वाले राकेश (40) परिवार के साथ संगरिया घुमने आए थे। उसके साथ पत्नी कमलेश (35), तीन बेटियां कालो (15), वंदना (12) और कोमल (17) तथा बेटा कुणाल (14) था। शुक्रवार सुबह कार से यह 36 हैड स्थित पुल पर घूमने गए थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सादुल ब्रांच नहर में गिर गई। कमलेश और कोमल कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल आईं। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को नहर से बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। तुरंत सभी को हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने राकेश, उनकी दो बेटियां कालो, वंदना और बेटे कुणाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश और कोमल की हालात गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
- शहर मे मकान पर छापा सैक्स रैकेट का राजफाश
- शिवसेना से टकराव के बीच BJP की संख्या में इजाफा, एक और निर्दलीय MLA का समर्थन
- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा सुमन
- नुसरत जहां की दुर्गा पूजा के विवाद पर VHP का बयान- भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही थे

