दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
05 Oct 2019, 10:36

राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में आज दिनदहाड़े हुई हत्या से सनसनी मच गई है. दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर एक शख्स की हत्या कर दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह करीब दस बजे की है, जब क्षेत्र के लोग काम-धंधे पर जा रहे थे. इस दौरान सड़क पर पहले दो बाइक आपस में टकराई और फिर देखते ही देखते फायरिंग का दौर शुरू हो गया. लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान महावीर मीणा नाम के शख्स के रूप में हुई है.
इस आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि पिछले नौ महीनों के दौरान एक दर्जन फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- शाहपुरा में भीषण आग
- श्री कोटडी चारभुजा नाथ के मंगला आरती श्रृंगार दर्शन
- पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ मानव सभ्यता के लिए प्रकृति व गोवंश संरक्षण जरूरीः आचार्य ज्ञान सागर महाराज
- महाप्रभु त्रिशताब्दी महोत्सव का आगाज,भव्य जनसैलाब के साथ निकली सोभायत्रा
- नहर में गिरी कार, परिवार के 4 सदस्यों की मौत; मां-बेटी शीशा तोड़कर बाहर निकलीं

