नुसरत जहां की दुर्गा पूजा के विवाद पर VHP का बयान- भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही थे
07 Oct 2019, 09:51
दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता के पंडाल में पूजा करने पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके पूजा में शामिल होने पर लगातार बयानबाजी हो रही है, पहले देवबंद उलेमा ने इसे गैर इस्लामिक बताया तो अब विश्व हिंदू परिषद का बयान भी सामने आया है. VHP का कहना है कि भारत में जो भी मुसलमान हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे.
आलोक कुमार ने कहा कि हम मानकर चलते हैं कि भारत में जो भी मुसलमान हैं उनके पूर्वज हिंदू थे. उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान दुर्गा पंडाल में जाकर नचाता हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है. वहीं अगर अगर कोई हिंदू रमज़ान के महीने में इफ़्तार देता है तो इसका ये मतलब नहीं है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

