हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या

18 Oct 2019, 08:14

कमलेश तिवारी से नाका के खुर्शीद बाग स्थित ऑफिस में दो लोग मिलने आए थे। ये दोनों मिठाई का डिब्बा लिए हुए थे जिसमें चाकू और असहलहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ने कमलेश तिवारी से मुलाकात की और बातचीत के बाद पहले उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर फरार हो गए।,कमलेश तिवारी की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई. घटना लखनऊ के नाका इलाके की है। बदमाशों ने कमलेश तिवारी से मिलने से पहले उन्हें कॉल भी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों अपराधी कमलेश के परिचित थे या नहीं। फिलहाल पुलिस उस नंबर को ट्रेस कर रही है जिससे कॉल आई थी। इसके अलावा पुलिस कमलेश के साथ रहने वाले एक लड़के से भी पूछताछ कर रही है।


लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C