बाल दिवस पर स्काउट गाइड ने निकाली स्वच्छता रैली

15 Nov 2019, 03:33

पवन बावरी(भीलवाड़ा)
भीलवाड़ा 14 नवंबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में संचालित स्काउट ट्रुप ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई जिसमें नेहरू के संस्मरण व जीवनी के बारे में छात्रों व अध्यापकों ने अपने उद्बोधन में विस्तार से बताया स्काउट प्रभारी प्रेम शंकर जोशी के अनुसार स्काउट छात्रों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु की सफाई स्वच्छता पसंदगी को ध्यान में रखते हुए आज स्वच्छता रैली का आयोजन किया करुणा केंद्र भीलवाड़ा की अध्यक्षा शकुंतला खमेसरा ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय प्रांगण से रवाना किया रैली विद्यालय से शुरू होकर सुभाष नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई स्काउट गाइड जिला मुख्यालय भीलवाड़ा पर जाकर समाप्त हुई जहां सीओ गाइड अनीता शर्मा ने स्काउट को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी प्रेम शंकर जोशी करुणा क्लब प्रभारी अशोक सेन व्याख्याता शारीरिक शिक्षा सुनील खोईवाल वरिष्ठ अध्यापिका इंदिरा शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C