अधिवक्ता परिषद द्वारा 24 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस।

महेन्द्र ललकार(बीगोद)
अधिवक्ता परिषद, भीलवाड़ा कार्यकारिणी की बैठक आर.एस. एस. कार्यालय पर आर.एस. एस. के विभाग कार्यवाहक श्री बनवारी लाल सोनी के सानिध्य में आयोजित की गई।
इस बैठक में अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष रघुनंदन सिंह कानावत ने उपस्थित कार्यकारिणी को बताया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस पूरे भारत मे मनाया जाता है, इस उपलक्ष में अधिवक्ता परिषद द्वारा इस बार 24 नवम्बर को संविधान दिवस परम पूज्य माधव गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र नौगांवा में प्रातः 11 बजे संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमे अधिवक्ता परिषद के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे। मुख्य वक्ताओं द्वारा भारत के संविधान के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया जायेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस बैठक में अधिवक्ता परिषद के महासचिव राजेश सामरिया, संरक्षक सुरेश सुवालका, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश लढ़ा, अभिषेक औझा, पीरू सिंह गौड़ उपस्थित थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
