जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा चुनाव संपन्न विक्रम सिंह राठौड़ अध्यक्ष बने

भीलवाड़ा :(भीलवाड़ा नाउ )जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा की कार्यकारिणी के लिए आज सुबह 9 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ जिसमें अधिवक्ताओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।*
*मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र कास्ट व सह-चुनाव अधिकारी संदीप सक्सेना ने बताया कि विक्रम सिंह राठौड़ 182 मतो से विजयी रहे उन्हें कुल 643 मत प्राप्त हुए।राजेंश शर्मा को 461 व गोवर्धन लाल पांडे को 30 मत मिले। 9 मत खारिज हुए।*
*उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र औझा 167 मतो से विजयी रहे। सुनीता गदिया को 264 मत, रमाकांत पांडिया को 229 मत व अनिता व्यास को 212 मत प्राप्त हुए। कुल 7 मत खारिज हुए।* *महासचिव पद पर छोटू लाल माली 356 मतो से विजयी रहे उन्हें कुल 681 मत प्राप्त हुए। हंसराज यादव को 323 व शेलेन्द्र शर्मा को 133 मत प्राप्त हुए कुल 6 मत खारिज हुए।*
*कोषाध्यक्ष पद पर योगेश पाराशर 91 मतो से विजयी रहे उन्हें कुल 610 मत प्राप्त हुए। महावीर प्रसाद आचार्य को 519 मत प्राप्त हुए। कुल 16 मत खारिज हुए।*
*सह-सचिव पद पर रामप्रसाद जाट 21 मतो से विजयी हुए, उन्हें 364 मत प्राप्त हुए। खुर्शीद अहमद 343, उदय लाल शर्मा 246, राकेश त्रिपाठी 122, मनोहर लाल सेन को 64 मत मिले। कुल 6 मत खारिज हुए।*
*मतदान को सफल बनाने में राजेंश चौधरी, राकेश सुराणा, पीरू सिंह गौड़, चितरंजन पांडे, लोकेश पारीक, भूपेन्द्र सिंह राणावत, फिरदौश अहमद, संजय रांका, विनोद कसारा, म्यूरराज सिंह, आशीष सिंघवी, मोहम्मद आसिफ काजी, लोकपाल, श्याम सुंदर शर्मा, दिनेश सारस्वत का योगदान रहा।*
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
