सुश्रावक पगारिया समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणीय रहे।

26 Dec 2019, 06:27

महेंद्र जी ललकार (भीलवाड़ा)
भीलवाड़ा बीगोद निवासी हाल मुकाम भीलवाड़ा जितेन्द, विनीत, प्रवीण पगारिया के पिताजी, जसवन्त सिह, मोती सिंह, भंवर सिंह, नाथ सिंह अमर सिंह पगारिया के भ्राता, जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक, समाजसेवी दरियावसिंह पगारिया सुपुत्र भोपाल सिंह पगारिया का निधन दिनांक 23-12-2019 को स्वर्गवास हो गया था।शोकसभा दिनांक 25-12- 2019 को भीलवाड़ा के मोदी हाल शान्ति भवन मे हुई। जिसमे विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों, जैन संघो सहित चिरपरिचित लोगो ने शोकसभा मे भाग लिया। उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर वक्ताओ ने प्रकाश डाला। उनकी समाज मे दी गई सेवाओं की सराहना की। शोक सभा मे कई साधु साध्वियों, सामाजिक संगठनो के शोक संदेश प्राप्त हुए। उनका भी वाचन किया गया। बताया है कि शिक्षा के क्षैत्र मे उन्होने अनुकरणीय सेवाएँ दी। समाज सेवा मे भी अग्रणीय रहे। सामाजिक संगठन मे महत्वपूर्ण पदो पर रह कर सेवाएँ दी।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C