भीलवाड़ा में सिन्धु सेना द्वारा गौ सेवा जारी

महेंद्र ललकार
भीलवाड़ा: में सिन्धी समाज के सेवा प्रकल्प सिन्धु सेना द्वारा अपने हाथ में ली गौ सेवा निरंतर जारी है। आज रविवार को शास्त्री नगर क्षेत्र में झूलेलाल मन्दिर की महिला सेवाधारी दादीयों लीलादेवी, कलादेवी, रुकमणी देवी, हरिदेवी, माया देवी, मोहिनी देवी, इंदु देवी एवं अन्य ने गौ ग्रास पात्रों की विधिवत पूजा अर्चना कर न्यू हाउंसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, नीलकंठ कॉलोनी में रखवाया। सिन्धुसेना जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि गौ माता को सड़कों पर गंदगी में खाद्य सामग्री न खाने के उद्देश्य से पूरे शहर में यह गौ ग्रास पात्र रखवाये जा रहे है। मंदिर अध्य्क्ष राजकुमार टहलानी ने लोगों से पात्र में केवल गौ माता के खाने योग्य सामग्री डालने की अपील की। कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल मंदिर शास्त्रीनगर के अध्यक्ष राजकुमार टहलानी, ललित लखवानी, नरेश खेराजानी, जगदीश सिन्धी, हरीश मानवानी, राजेश माखीजा, जितेंद्र मोटवानी, दीपेश दत्ता, नाका रामसिंघानी, महेश संगतानी, झामन दास जेसवानी, गोपाल दास लखवानी, प्रकाश लखवानी, राजकुमार निहालानी, दीपक मोतियानी, दयालदास देवानी, हेमनदास टहलानी, शीतल दास हरवानी, हिमेश लखवानी, भावेश लखवानी, दिव्यांश लखवानी सहित सभी गौ भक्त उपस्थित थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- रोपा पंचायत मुख्यालय के निकट ग्राम पारोली कस्बे में क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे 11 मजदूर व अन्य को देर रात तीन बसों में बिठाकर किया रवाना
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर की विचारगोष्ठी
- शिवसेना से टकराव के बीच BJP की संख्या में इजाफा, एक और निर्दलीय MLA का समर्थन
- पुर के मकानों में व धार्मिक स्थानों पर दरारे वापस शुरू
- भीलवाड़ा में भारी कोहरा सर्दी का पारा बड़ा

