कांग्रेस भ्रष्टाचार के मलबे के नीचे दबी है - लादू लाल तेली

07 Jan 2020, 11:20


किशन वैष्णव ( शाहपुरा)

शाहपुरा: कांग्रेस भ्रष्टाचार के मलबे के नीचे दबी है ये बात जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाहपुरा स्थित धरती देवरा में भाजपा पंचायतीराज चुनाव को लेकर हुई सभी मंडलों की बैठक में कहीं।भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि सोनिया गांधी खुद को एनआरसी/सीएए काननू से ही भारत में नागरिकता मिली है।कांग्रेस चुनावी रणनीति के चलते लोगों को गुमराह कर रही हैं।पंचायतीराज चुनाव को लेकर हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की सीढ़ी बताते हुए हमला बोला ,जिलाध्यक्ष ने पंचायतीराज चुनाव को कार्यकर्ता का चुनाव बताया है। जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कांग्रेस पर गरजते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए कहा कि वो राजस्थान में एनआरसी और सीएए लागू नहीं होने देने की बात करते है लेकिन में उन्हें पूछता हू की एनआरसी का मतलब क्या होता है ये मालूम होना चाहिए मुख्यमंत्री को, कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर ने संबोधित करते हुए युवाओं को देश की रीढ़ की हड्डी बताया और मजबूत स्तम्भ कहा। कार्यक्रम में राष्ट्र जागृति मंच भीलवाडा की ओर से सीएए और एनआरसी के बारे में लोगों को जाग्रत करने के लिए पर्चे छपवाकर कार्यकर्ताओं को बांटे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र सरकार के लिए गए ऐतिहासिक निर्णय धारा 370, राम मंदिर, caa लागू करने का अनुमोदन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की व्यक्तियों को वार्डपंच से जिला प्रमुख तक बना कर करना है।इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश की भ्रष्टाचारी, अस्वेदनशिल, राष्ट्रविरोधी, किसानों एवं युवाओं कि भावनाओ से खिलवाड़ करने वाली प्रदेश सरकार की निवे सिंह गर्जना करते हुए हिलानी है।इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र ता सेनानी कन्हैया लाल धाकड़ ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर अपने विचार रखे, कार्यक्रम पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, तीनों मण्डल अध्यक्षों के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद तांडी, नगर मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू , रामधन थरोदा,राधेश्याम जीनगर,रामधन जाट, बाला राम खारोल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता तिवाड़ी, एससीएसटी मोर्चा अध्यक्ष शिवराज मीणा, गोपाल पटवारी,पवन जैन, सुभम कावड़िया,फुलिया से उदयलाल सिरोठा,ओम व्यास, बंसी लाल कुमावत, अभिषेक कलाल, चन्द्र प्रकाश खारोल, सांवर लाल गोरा, बेनाथ जाट,घनश्याम सोनी,गोपाल गुर्जर,किशन वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C