रियाहशी मकान पर छापा, सैक्स रैकेट पकडा*आसाम से लाई जाती थी युवतियां* *दलाल दपंत्ति सहित 17 गिरफ्तार*

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा/ पुलिस ने शहर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की अजमेर रोड पर भीलवाड़ा सरस डेयरी से आगे एक आवासीय कालोनी मे एक मकान पर पर छापा मारकर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 युवतियों और एक दंपत्ति दलाल सहित 6 जनो को और गिरफ्तार कर बडी मात्रा मे नशीला पदार्थ मोबाइल आदि सामग्री बरामद की है । पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया की पुलिस को गुप्त रूप से सूचनाएं मिल रही थी भीलवाड़ा मे सोशल मीडिया के जरिए सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा है । इस पर सूचना के आधार पर रेकी कराई गई जो सही पाई जाने पर आज अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश मीणा के नेतृत्व में टीम ने शहर के अजमेर रोड स्थित भीलवाड़ा सरस डेयरी के आगे यूनिक बिल्डर्स स्थित विला नम्बर 87 पर छापा मारा तो वहां 11 युवतियां मिली जो वैश्यावृत्ति मे लिप्त थी जिन्हे मुख्य दलाल दुर्गा लाल गुर्जर और उसकी पत्नी सीता नायक नेपाल, दिल्ली और आसाम से बुलाते थे । इनके साथ ही तीन अन्य सहयोगी दलाल भी मिले सभी को गिरफ्तार कर लिया । विला से 74 किलो अवैध गांजा भी मिला और मौके से 15 मोबाइल तथा दो चौपहिया वाहन माले जिन्हे जब्त कर लिया है ।
*दंपत्ति है दलाल 10 साल से कर रहे थे धंधा*
दुर्गा लाल पुत्र धन्ना गुर्जर(36) निवासी 1-एन-3 तिलक नगर
*सीता नायक पत्नी दुर्गा गुर्जर
*सहयोगी दलाल*
ओम प्रकाश पुत्र मांगी लाल पटेल(38),निवासीसतलाना,लेनी जिला जोधपुर
देवी लाल पुत्र उदय लाल गुर्जर(40), निवासी भडकिया थाना कोटडी,भीलवाड़ा
इश्वर पुत्र नारायण सालवी(29), निवासी बी-354 आजादनगर भीलवाड़ा
प्रमेश्वर पुत्र रामदयाल खटीक(24),निवासी बामणिया बनेडा भीलवाड़ा
*सोशल मीडिया से होता था सौदा*
मुख्य दलाल दपंत्ति दुर्गा लाल व उसकी पत्नी सीता ने पुलिस को पूछताछ मे बताया की उसके द्वारा वैश्यावृति का यह धन्धा विगत 10 सालों से अलग-अलग जगह किराये पर मकान लेकर किया
जा रहा है। इस कार्य हेतु वह जयपुर व दिल्ली के मुख्य दलालों से सम्पर्क में था,उनसे सम्पर्क कर यहभीलवाडा व अन्य जगह पर उपरोक्त स्थानों से लड़कियों को वैश्यावृति हेतु बुलाया करता था, इसके उक्त कार्य
में उसकी पत्नी श्रीमती सीता नायक भी बराबर की सहयोगी थी। यह वाट्सअप य अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से सम्पर्क स्थापित कर उनको लडकियों की तस्वीरें भेजी जाती, जिस पर ग्राहक के द्वारालड़की को पसन्द करने पर उपरोक्त गिरफतार चारों दलालों के द्वारा अपने निजी वाहनों से लडकी को सम्बन्धित होटलों एवं ग्राहकों के बताए स्थानों पर भेजा करता था। इसके बदले वह ग्राहकों से भेजी गई लडकियों के बदले मोटी रकम वसूल करता था। पूर्व में यह दलाल दो बार दलाली करते हुए थाना प्रतापनगर व सुभाषनगर में भी गिरफतार हुआ है। उक्त कार्यवाही के दौरान कुल उपरोक्त क्षेत्रों की रहने वाली 11 युवतियों को भी गिरफ्तार किया है
*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की है कालोनी*
पुलिस ने जिस यूनिक बिल्डर्स के मकान पर छापा मारा वह यूनिक बिल्डर्स कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एक साझेदार की है
*टीम मे कौन-कौन थे*
माण्डल वक्त डिप्टी सुरेन्द्र कुमार, माण्डल सीआई राजेन्द्र गौदारा, अपराध सहायक पुष्पा कासोटिया,कारोई थाना प्रभारी प्रेम सिह,भीमगंज थाना प्रभारी मेघना त्रिपाठी, उप निरीक्षक कान सिह, मुश्ताक हुसैन, एएसआई चन्द्र प्रकाश , स्पेशल टीम प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा, नाथू सिह दीवान, साइबर सेवन के दीवान सत्यनारायण,सिपाही दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, सिपाही अनिल ,सम्पत,ईरान आदि शामिल थे
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- शहीद दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा मे किया प्रतिभाओ का सम्मान*
- गांधी जयंती पर निकाली रैली
- महासती ज्ञानलता चारित्रलता आदि ठाणा 8का बीगोद मे प्रातः 8बजे मंगल प्रवेश हुआ।
- स्वामी जी के आदर्शो को जीवन मे उतराने का संकल्प लिया
- पंचायत पारोली कस्बे में क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर भेजा

