स्वामी जी के आदर्शो को जीवन मे उतराने का संकल्प लिया
14 Jan 2020, 10:25

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में आर के कॉलोनी तरण ताल में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन मे अपनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी ने कहा कि विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया व उठो, जागो और तब तक लक्ष्य प्राप्त न हो तब तक न रुको का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत, बाबू सिंह राणावत,भंवर सिंह भाटी, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह भानुप्रताप सिंह, पीरू सिंह गौड़, सुरेंद्र सिंह, निशा कँवर, व संस्थान के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

