साइकिल रैली निकाल कर दिया इंधन संरक्षण का संदेश*

19 Jan 2020, 08:55

प्रेम शंकर जोशी(भीलवाड़ा)
भीलवाड़ा : आज सक्षम साइकिल दिवस के अवसर पर पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर के स्काउट गाइड व खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने साइकिल पर ऊर्जा संरक्षण के नारे लिखी तख्तियां लगाकर सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी व व्याख्याता शारीरिक शिक्षा सुनील कुमार खोईवाल के निर्देशन में जोरदार नारे लगाते हुए सूचना केंद्र से रेलवे स्टेशन मुरली विलास रोड राजेंद्र मार्ग नागोरी गार्डन होते हुए पुनः सूचना केंद्र तक साइकिल रैली निकालकर इंधन संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करने हेतु जन जागरूकता पैदा की रैली में लगभग 100 स्काउट गाइड व खिलाड़ी छात्र-छात्राएं साइकिल क्लब तथा पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान के सदस्यों ने भाग लिया ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C