शहीद दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा मे किया प्रतिभाओ का सम्मान*

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा:30जनवरी पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेशनल ग्रीन कोर योजनान्तर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड़ द्वारा रा उ मा वि सुभाष नगर में संचालित स्काउट इको क्लब स्काउट ट्रुप गाईड कंपनी एवं करुणा क्लब द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा के मुख्यआतिथ्य एवं वयोवृद्ध स्काउट लीडर मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा प्रतिभा सम्मान समारोह काआयोजन किया गया
इको क्लब प्रभारी प्रेम शंकर जोशी केअनुसार समारोह में अतिथियों ने स्काउट गाइड इको क्लब गतिविधियों तथा नेशनल साइंस कैफे में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही विद्यालय की प्रतिभाओं को नकद पुरस्कार प्रमाण पत्र शील्ड प्रदान कर सम्मान किया।सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे रगुपति रागव राजा राम,हिन्दू ,इस्लाम,सिक्ख,जैन प्रार्थना के साथ निर्गुण भजन गाये गये।अतिथियों ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए बालको को अपने व्यक्तिव का विकास करते हुए निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी कार्यक्रम के बाद सभी ने गाँधी जी के वेश वाले स्काउट तथा गाँधीजी के चित्र के साथ हाथों में तिरंगा लेकर।प्लास्टिक का उपयोग नही करने,स्वच्छता रखने तथा कचरा पात्रो का उपयोग करने का संदेश लिखा बैनर लेकर मौन रैली निकाली। रैली सुभाष नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुईं।जहाँ सभी को सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रेम शंकर जोशी ने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नही करने तथा स्वछता रखने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर गाइड प्रभारी संगीता व्यास पवन बावरी सुभाष नगर सीनियर स्काउट करुणा क्लब प्रभारी अशोक सेन व्याख्याता संजय वासनेय नाहर सिंह महावीर प्रसाद उपस्थित थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- _तहनाल सरपंच गोविंद कंवर ने सरपंच का कार्यभार ग्रहण किया।_*
- सड़क सुरक्षा सप्ताह में स्काउट गाइड सुभाष नगर ने दिया सहयोग*
- भागवत कथा का तीसरा दिन
- पायलट ने समय पर प्रधान, जिला प्रमुख के चुनाव कराने को कहा ।पंचायतों की नई लॉटरी शीघ्र
- महात्मा गांधी जयंती पर PM मोदी ने New York Times में लिखा लेख, आने वाली पीढ़ियां रखें उन्हें याद, तो दिया 'आईंस्टाइन चैलेंज'

