महासती ज्ञानलता चारित्रलता आदि ठाणा 8का बीगोद मे प्रातः 8बजे मंगल प्रवेश हुआ।

08 Feb 2020, 05:24

महेंद्र ललकार
कस्बे मे आज गुरूवर पन्नालाल जी महाराज की महासती मड़ल का मंगलप्रवेश पर स्थानीय जैन समाज के श्रावक श्राविकाओ ने अगवानी कर वंदन के साथ मंगल प्रवेश करवाया।महासती ज्ञानलता , चारित्रलता, दर्शनलता, कल्पलता शोम्यलता आदि साध्वी मंडल ने उपस्थित श्रद्धा लुओ को नगर प्रवेश कर मंगल संदेश दिया। महासती चारित्रलता जी महाराज ने यश भवन मे आयोजित प्रवचन कार्यक्रम मे कहा कि सदैव मधुरवाणी बोले। मधुरवाणी से सभी को अपना बनाया जा सकताहै। वाणी ऐसी बोलिए मन का आपा खोय,ओरन को शीतल करे आपा शीतल होय।कई उदाहरण देकर मीठी वाणी बोलने के लिए प्रेरित किया। इस हेतु श्रोताओं ने 24 घंटे के प्रत्याख्यान लिए। बताया है कि भीलवाडा़ चातुर्मास कर शेखेकाल विचरण के तहत चितोड़गढ़, बेगूं सहित क्षेत्र विचरण करते हुए आज यहां पहुचे।प्रवचन के लाभ से यहां के भक्तो को लाभान्वित किया। प्रवचन परिषदा मे जैन समाज के अध्यक्ष कमलेशबापना, पूर्व अध्यक्ष बालूलालबाबेल, नाथूसिहपगारिया,राजेंद्र बापना, शिवकुमार बापना, अशोक पगारिया, महेन्द्र बाबेल सहित कई समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C