बीगोद मे सामुदायिक चिकित्सालय कहने को है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी सुविधा भी नही है।

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा: ही सड़क दुर्घटना के समय खुली चिकित्साव्यवस्थाओ की पोल। जनप्रतिनिधियो ने महसूस की समस्याएं। विदित हो बीगोद चिकित्सालय प्राथमिक चिकित्सालय से सामुदायिक चिकित्सालय मे कर्मोन्नत 8 वर्ष पूर्व हो गया लेकिन वर्तमान मे डेपुटेशन पर लगे दो चिकित्सको के भरोसे चल रहा है चिकित्सालय। जो सप्ताह मे तीन तीन दिन यहां सेवाएं देते है। वर्षो से डाक्टरों की पूर्ण सुविधाएं नही मिल रही है लेकिन यहां कोई विशेष दुर्घटना या सड़क हादसा होने पर व्यवस्थाओ का अभाव महसूस किया जाता है। हाल ही हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना मे यहां की चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुली। क्षैत्रीय जनप्रतिनिधियो ने महसूस किया।वर्षो से यहां के लोग चिकित्सा व्यवस्था की कमी झेल रहे है।जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन विशेष दुर्घटना होने पर सुविधाओ की आवश्यकता महसूस कर इतिश्री कर लेते है। ऐसा वर्षो से देख रहे है।डाक्टरोकी कमी, नर्सिंग स्टाफ की कमी, भर्तीवार्ड, डिलीवरी रुम का अभाव बना हुआ है। 108 एम्बुलेंस की सुविधा यहां नही है।मरीजो के लिए बेड व्यवस्था पूरी नही है। मोचरी की व्यवस्था नही होने से सड़क दुर्घटना मे मृतक का पोस्टमार्डम करवाने माण्डलगढ ले जाकर करवाना पडता है।चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री सहित सभी व्यवस्थाओ की मांग को लेकर ग्राम विकास पंचायत की ओर से संरपच मेहरुन बाने ने मुख्य चिकित्साएवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर चिकित्सालय मे समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
