विदाई समारोह*

[पवन बावरी]( गुलाबपुरा)
विद्यापीठ उच्च प्राथमिक विद्यालय आगूचा में अध्ययनरत कक्षा आठ के बच्चों को आज विदाई दी गई कार्यक्रम की शुभारंभ विद्यापीठ के निदेशक शंकर लाल जी माहेश्वरी एवं संस्था प्रधान सांवर लाल बैरवा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया कक्षा 7 के बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दी और अपने बड़े भाई बहन को तिलक लगाकर विदाई देते हुए विदाई गीत गाया । निदेशक महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय से मैं शुरू से ही जुड़ा हुआ हूं ओर यह विद्यालय निरंतर ऊंचाइयों को छूते हुए अग्रसर है ।पढ़ाई के साथ-साथ इस विद्यालय में संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। परीक्षा से डरे नहीं बल्कि सामना करें हंसते-हंसते जीवन के प्रत्येक मोड़ पर हमें परीक्षा से गुजरना पड़ता है । शुभकामनाएं दी संस्था प्रधान ने बच्चों को कहा कि उठो जागो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तब तक नहीं रुको परिवार समाज और राष्ट्र का नाम हमेशा रोशन करें विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कक्षा सात की छात्रा अंजलि मीणा ने किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ओमप्रकाश बैरवा भागचंद बैरवा, आशा व्यास, रेखा मेवाड़ा, मोनू पांडे, संजना टेलर, शिल्पा शर्मा, सुनीता रेगर, रामपाल रेगर, सविता मीणा, दीपिका सेन इन्द्रा बैरवा ,कृष्ण कन्हैया पाराशर आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
