पंचायत पारोली कस्बे में क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर भेजा

दिलकुश अली
जहाजपुर:-रोपा पंचायत मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायतपारोली कस्बे में क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से आज 7 जनों को अपने घर भेजने के लिए बस द्वारा रवाना किया गया जानकारी के अनुसार पारोली पी ई ई ओ अरुण राज ने बताया कि कोटडी तहसीलदार के निर्देश पर पारोली क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे 4 मई से पारोली में रह रहे प्रवासी मजदूर जो 18 जने हैं उनमें से 7 जनों को आज बस द्वारा उनको भीलवाड़ा ले जाया गया तथा भीलवाड़ा से स्पेशल ट्रेन द्वारा आगरा तक भेजा जाएगा उसके बाद सरकार व प्रशासन निर्देशानुसार उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है इसी दौरान मजदूर पुष्पेंद्र ने बताया कि पारोली क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों को अपने परिवार से भी ज्यादा इन लोगों ने हमारा अच्छा ख्याल रखा जिसके लिए हम प्रशासनिक अधिकारियों स्थानीय अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हैं इसी दौरान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी प्रेमचंद कुमावत ने बताया कि कल इन सभी मजदूरों का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किया गया जिसमें किसी भी मजदूर में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाए इसी दौरान शेष रहे 11 मजदूरों का भी रजिस्ट्रेशन हो चुका है सरकार के आदेश पर इनको भी जल्दी गंतव्य स्थान पर पहुंचाने की तैयारियां की जा रही है
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- एनसीपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पवार और पटेल को प्रचार का जिम्मा
- लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने केंसर रोगियों के लिए स्ट्रेचर व व्हील चेयर की भेंट
- शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा भीलवाड़ा लौटी
- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस-जीप में टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल
- जवाहर सर्किल पर आयोजित 'बेराेजगार युवा सम्मेलन

