देखो जिंदल सॉ लिमिटेड के ठेकेदार का आतंक

भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा:-उपनगर पुर में जिंदल सॉ लिमिटेड के ठेकेदार द्वारा कार्यरत लगभग 20 से 25 मजदूरों को भगवान भरोसे भूखे प्यासे अपने गांव बिहार व झारखंड जाने को मजबूर कर दिया प्रशासन द्वारा मंगरोप से पैदल जाते हुए को रोककर वापस बस में बैठाकर पुर लाया गया जहां पर पुर संघर्ष सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बाबेल सिघंवी की सती माता के स्थान पर ठहरा कर चाय पानी एवं भोजन की समुचित व्यवस्था करवाई एवं उनको उनके गांव बिहार एंड झारखंड भेजने की व्यवस्था जिलाधीश महोदय जी द्वारा उनको अपने गांव भिजवाने का संघर्ष सेवा समिति ने आग्रह एवं निवेदन किया और इसी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल जी शर्मा जिला महासचिव महेश जी सोनी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भीलवाड़ा अनिल जी डांगी और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंजू जी पोखरना को भी इसके लिए निवेदन किया गया कि इन मजदूरों को जो गरीब और असहाय है इनको निशुल्क इनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से करवाने का आग्रह किया
जैसा कि संघर्ष सेवा समिति पिछले 2 साल से जिंदल सॉ लिमिटेड के खिलाफ संघर्षरत है इस कारनामे से आज जिंदल सॉ लिमिटेड की सच्चाई सामने आ गई है संघर्ष सेवा समिति पहले भी 50 उत्तर प्रदेश के मजदूरों को जो पैदल जा रहे थे उनकी सारी खाने-पीने रुकने की व्यवस्था करवा कर प्रशासन के सहयोग से उन्हें गांव तक पहुंचा चुकी है और यह दूसरी बार संघर्ष सेवा समिति इन मजदूरों की सारी व्यवस्था करके प्रशासन से आग्रह कर रहा है
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- बिग बॉस रियलिटी शो का विरोध प्रदर्शन
- आज के मनमोहक श्रृंगार दर्शन खाटू श्याम जी के खाटू श्याम राजस्थान से
- पायलट ने समय पर प्रधान, जिला प्रमुख के चुनाव कराने को कहा ।पंचायतों की नई लॉटरी शीघ्र
- राज्यस्तरीय बाँल बैडमिंटन प्रतियोगिता मे भीलवाडा़ बालक वर्ग को सिल्वर मेडल मिला।
- लाल साड़ी- माथे पर बिंदी, लक्ष्मी बॉम्ब के पोस्टर में दिखा अक्षय कुमार का पावरफुल लुक

