Amit Shah ने दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी

आज से वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा के लिए दिल्ली से चल पड़ी है. गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई है. 5 अक्टूबर से आम लोगों के लिए ट्रेन शुरू होगी. वंदे भारत नई ट्रेन से 4 घंटे समय की बचत होगी. मंगलवार के अलावा ट्रेन रोजाना चलेगी.
इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी थी। वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को सुपरफास्ट ट्रेन से चार घंटे पहले ही कटरा पहुंचा देगी। यानी यह दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली आने में सिर्फ आठ घंटे का वक्त लेगी।
गौरतलब है कि यह देश में चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी को दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी।
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। पांच अक्तूबर से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। शनिवार को दूसरे ट्रायल में भी ट्रेन का परिचालन तमाम तकनीकी कसौटियों पर खरा उतरा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से कटरा के लिए रवाना की गई। ट्रेन अंबाला, लुधियाना, जम्मूतवी स्टेशनों से होकर दोपहर दो बजे कटरा स्टेशन पर पहुंची।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूला- ATS
- गांव की सरकार बनाने के लिए रसोई मे चोके चूल्हे तक सीमित रहने वाली गृहणियो की राजनीति के जंग मे कूदने की तैयारियां शुरू हो गयी।
- कश्मीर में हुई पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू,प्रीपेड यूजर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार
- मकर सक्रांति पर्व
- द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न वह नई कार्यकारिणी गठन हुआ

