RCA चुनाव LIVE: डूडी गुट के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, SMS स्टेडियम में हंगामा
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया के दौरान डूडी गुट के प्रत्याशियों ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए हैं. उनका आराेप है कि जोशी गुट के पक्ष में वोट करने के लिए जिला संघ के पदाधिकारियों यानी वोटरों पर दबाव बनाया जा रहा है. दोपहर 12 बजे तक मतदान मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना और परिणाम जारी होंगे. जोशी गुट के दावों की माने तो अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की जीत लगभग तय है. जोधपुर जिला संघ के सचिव रामप्रकाश चौधरी डूडी गुट की ओर से वैभव के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले सुबह 8:30 बजे से एजीएम बुलाई गई. एकेडमी के लाउंज में आयोजित इस एजीएम में जिला संघों से प्रतिनिधि मौजूद रहे. दोपहर बाद नतीजों के आधार पर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी. इस चुनावी मुकाबले में अध्यक्ष समेत 6 पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं.
आरसीए चुनाव में हंगाम के आशंका चलते एसएमएस स्टेडियम छावनी में तब्दील हो गया है. मुख्य द्वार से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. स्टेडियम के भीतर भी खास बैरिकेडिंग की गई है. जोशी और डूडी गुटों के बीच तनाव की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- राष्ट्रीय_बजरंग_दल भीलवाड़ा द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम
- दिल्ली में आतंकी घुसपैठ के बाद जैसलमेर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई
- प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बातचीत शुरू
- रावणा राजपूत समाज ने पालिकाध्यक्ष गुर्जर को सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दी सहयोग राशि।*
- स्काउट गाइड ने निकाली बेटी बचाओ तथा जल स्वावलंबन रैली

