रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

04 Oct 2019, 06:24

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया. राजनाथ ने कहा कि जब उन्होंने रक्षा मंत्रालय का कामकाज संभाला तो लोग उन्हें कहते थे कि ये एक ऐसा किला है जहां पर कोई नहीं आना चाहता है, लेकिन मैं इन बातों की चिंता नहीं करता. रक्षा मंत्री राजनाथ ने ये बात शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कही.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय में ऐसे कई प्रपोज़ल हैं जिससे मंत्री दूर रहते हैं, लेकिन मैं इन बातों में विश्वास नहीं रखता हूं. उन्होंने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्री में योगदान बढ़ाने के लिए मैं प्राइवेट सेक्टर को खुले तौर पर न्योता देता हूं.

रक्षा मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार का टारगेट है कि भारत की डिफेंस इंडस्ट्री को 2025 तक 26 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंचाया जाए. इसके लिए हम किसी भी तरह के नए आइडिया को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं.

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C