अब चंदौली जिले का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, मांगी रिपोर्ट

17 Oct 2019, 05:04

संगम नगरी इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यूपी के एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी है। वाराणसी से सटे चंदौली जिले का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल नगर किया जाएगा। इसके लिए शासन से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे जिला प्रशासन ने भेज दिया है। कहा जा रहा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा कर सकते हैं। बता दें वर्ष 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने वाराणसी से अलग चंदौली जिला बनाया था। इससे पहले यह वाराणसी जिले का हिस्सा था। पिछले दिनों शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी कि चंदौली जिले का नाम पंडित दीनदयाल नगर करने में कोई दिक्कत तो नहीं है।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C