कपिल देव ने भी CAC से दिया इस्तीफा, शांता रंगास्वामी पहले ही छोड़ चुकी हैं पद शांता रंगास्वामी के बाद कपिल देव ने भी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

शांता रंगास्वामी के बाद कपिल देव ने भी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन ने क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा था, जिसके एक दिन बाद ही शांता रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब कपिल देव ने भी उन्हीं की राह पर चलते हुए इस्तीफा सौंप दिया है. सीएसी के तीसरे सदस्य अंशुमन गायकवाड़ हैं.
कपिल ने पद छोड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) को ई-मेल कर अपने फैसले की जानकारी दी. कपिल देव ने सीओए प्रमुख विनोद राय और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को ई-मेल में लिखा, 'खास तौर पर पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच का चयन करने के लिए एड-हॉक सीएसी का हिस्सा बनना खुशी की बात थी. मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.'
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- गुरला में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
- * गुलाब का फूल भेंट कर स्काउट गाइड ने स्वच्छता रखने की अपील*
- आज के भव्य अलौकिक श्रृंगार दर्शन
- पायलट ने समय पर प्रधान, जिला प्रमुख के चुनाव कराने को कहा ।पंचायतों की नई लॉटरी शीघ्र
- मांडलगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सुखवाल व उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आमेटा निर्विरोध चुने गए

