हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

किशन वैष्णव( फुलिया कला)
फूलिया कलां कस्बे में रत्नदीप हॉकी क्लब के तत्वाधान में आयोजित रत्नदीप हॉकी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 27 दिसम्बर 2019 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे श्री सुदर्शन स्टेडियम में सम्पन्न हुआ!*
*क्लब के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महावीर सिंह जी भाटी सेवा निवृत्त रेंजर, अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी भाटी सेवानिवृत्त ग्राम सेवक एवं समाजसेवी, अन्य अतिथियों में पूर्व सरपंच किशन लाल गोदारा, पूर्व सरपंच शिवरतन पोरवाल, बीरम रेगर, विजय पाराशर, नसरूदीन उस्ता, अफलातून उस्ता, महावीर प्रसाद जाट, राजेन्द्र गोखरू, आजाद राव, हरिसिंह लामरोड क्लब के सभी सदस्य और टीम ऑनर मौजूद थे!*
*क्लब के कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वैष्णव ने बताया कि उद्घाटन समारोह से पहले सभी खिलाड़ियों के माध्यम से गाँव मे रैली निकाली गई! रैली श्री सुदर्शन स्टेडियम से रवाना होकर सोमानिया तालाब बस स्टेंड, गढ़ का चौक, सदर बाजार होते हुए रामद्वारा चौराया पहुची वहां से गोदारा मोहल्ला, लामरोडो का चौक और आसन का चौक होते हुए पुनः श्री सुदर्शन स्टेडियम पहुची!*
*क्लब के सदस्य अशोक टेलर ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन कुल 5 मैच हुए जिसमे उद्घाटन मैच वीर तेजा क्लब और भगत सिंह फेन के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें 1-1 के स्कोर की बराबरी पर रही इस कारण दोनों टीमो को 1-1 पॉइंट मिलेगा! दूसरा मैच आर्मी टाइगर्स और वॉरियर्स के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी टाइगर्स ने 2-1 से जीत हासिल की! तीसरा मैच विजन राइडर्स और जीएसएस पेंथर्स के मध्य खेला गया जिसमें जीएसएस पैंथर्स 2-0 से विजयी रही! चौथा मुकाबला यूथ स्टार और धांधा इलेवन स्टार के बीच हुआ जिसमें यूथ स्टार 2-0 से जीत गई! पांचवा मैच वीर तेजा और वॉरियर्स के मध्य खेला गया जिसमें वॉरियर्स 2-1 से विजेता रही!*
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
