नरेश बाबेल एवं श्रीमती सुनीता जैन ने किऐ अपने पिता श्री के मरणोपरांन्त नैत्र दान

महेंद्र ललकार( बीगोद)
-
श्री भोपाल सिंह जी बाबेल S/O स्वर्गीय श्री मदन सिंह जी बाबेल ,मूल निवासी नंदराय हाल मुकाम आजाद नगर भीलवाड़ा का देहावसान हो जाने पर, देहावसान के उपरांत दुःख की इस घड़ी में भी बाबेल परिवार के सदस्यों ने परमार्थ भावना से स्वर्गीय के नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय का सम्मान करते हुए सफल नेत्रदान की प्रक्रिया में ( महावीर इंटरनेशनल भीलवाड़ा ) से श्री हिम्मत मल सुराना एवं श्री अजय जैन का विशेष सहयोग प्रेरक के रूप में रहा। इस प्रक्रिया को वरिष्ठ नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश भदादा के निर्देशन में रामस्नेही आई बैंक की टीम ने बाबेल परिवार के निवास स्थल पर पहुँचकर दोनों नेत्रो का सफलता पूर्वक उत्सर्जन कर संपन्न किया गया।
रामस्नेही आई बैंक दिवंगत के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते हुए इस पुनीत एवं प्रेरणास्पद कार्य के लिए *बाबेल परिवार* को साधुवाद दिया ।इस अनुकरणीय कार्य के लिए *महावीर इंटरनेशनल भीलवाड़ा* का ह्रदय से आभार प्रकट किया। ।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- बजट भाषण पढ़ रहीं है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण-* - हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है।
- प्रसिद्ध कवियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगो का किया मनोरंजन
- पंचायत गठन सही, अप्रैल तक सभी चुनाव
- महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- रावणा राजपूत समाज ने पालिकाध्यक्ष गुर्जर को सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दी सहयोग राशि।*

