बीगोद के छात्र को इंस्पायर अवार्ड मिला। बीगोद 7 जनवरी----

महेंद्र ललकार
भीलवाड़ा: रा जकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद के छात्र रामलाल ने वाशिंग मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेम जैन ने बताया जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी रामलाल कक्षा नौ के छात्र ने वाशिंग मशीन का मॉडल बनाया । स्थानीय विद्यालय के अध्यापक मनोज कुमार जांगिड़ प्रयोगशाला के निर्देशन में बना मॉडल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी भीलवाड़ा में आयोजित संभाग प्रदर्शनी में वाशिंग मशीन का मॉडल पेश किया संभाग स्तर प्रदर्शनी में अजमेर ,टोंक , नागौर व भीलवाड़ा सहित 74 विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्थानीय विद्यालय के छात्र रामलाल के माडल को छठा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने पर संस्था प्रधान श्रीमती प्रेम जैन, वरिष्ठ अध्यापक शैलेंद्र कुमार पगारिया विद्यार्थियों व मनोज जांगिड़ ने ढेर सारी बधाई दी।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
