त्रिवेणीसंगम पर सर्वोदय विचारक संगोष्ठी एवं श्रद्वाजंली कार्यक्रम सम्पन्न (महेन्द्र बाबेल )

(महेन्द्र बाबेल )
राष्टपिता महात्मा गांधी सहित देश के शहिदो ,स्वर्गीय सर्वोदय नेताओ
को श्रद्वा सुमन अर्पित कर श्रद्वाजली दी।
सेवा संघ बीगोद द्वारा आयोजित क्षेत्र के पवित्र तीर्थ त्रिवेणीसंगम पर स्थित गांधीभवन मे सर्वोदय नेताओ एवं विचारको ने आयोजित संगोष्ठी मे राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी को श्रद्वा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर सर्वोदय विचारक, शिक्षाविद स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी को भी श्रद्वाजंली दी गयी। सेवासंघ मे अपनीअमूल्य सेवाएं देने वाले स्वर्गीय व्यक्तियों का भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं सेवासंघ अध्यक्ष भंवर लाल जोशी ने की।कार्यक्रम मे स्वर्गीय भंवरसिंह चौधरी की अस्थिकलश यात्रा संयोजक मुस्ताक अली ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गाधींजी के विचार आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशयल मिडिया का प्रयोग करे। ताकि गांधी जी के विचारो पर आधारित होने वाले कार्यक्रम जनता तक पहुंचाए जा सके। गांधीविचारो के आदानप्रदान का सोशयल मिडिया आज अच्छा माध्यम है। इस सुझाव का सभी ने स्वागत किया।संस्था के सोशयल मीडिया प्रभारी सुशील जोशी को बनाने की सहमति हुई। स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी ने कहा कि गांधीजी ने बिना अस्त्रशस्त्र के आजादी के युद्ध मे भाग लिया।अहिंसा के बल अग्रणी रहे। आज आधुनिक हथियारो की होड देश कर रहे है।यज्ञनारायण सिह ने गांधीजी के जीवन से सम्बन्धित संस्मरण सुनाएं। रामसिह जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। भंवरलाल त्रिपाठी ने कहा कि गांधीजी नही होते तो हिन्दुस्तान आजाद नही होता। उस आदमी ने देश के लिए पूरा जीवन न्योछावर किया। आजादी की चिनंगारी मे गरम दल के नेताओ ने पहले अस्त्र शस्त्रोसे प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। लाखों शहीद हुए। अन्त मे गांधी के नेतृत्व मे आजादी मिली। महेन्द्र बाबेल ने कहा कि ज्ञानभरे इंसान, इंसान मे महान, सत्य अहिंसा, प्रेम प्रदाता गांधी थे महान। आज देश मे गांधी विचारो पर चलने वाले पथ प्रर्दर्शको की आवश्यकता है। देश की मूल पूंजी नैतिकता है। राष्टहित मे सभी नैतिक धर्म का पालन करे । शिवकुमार त्रिपाठी ने भी गांधी दर्शन पर विचार व्यक्त किए। संस्था सचिव शिवप्रकाश भाटिया ने कहा कि देश के कर्णधार युवा ही है। प्रौढ शिक्षा पर लम्बे समय से जोर दिया जा रहा है। प्रौढ शिक्षा यदि सफल होती तो आज गावों मे अशिक्षित कही नही मिलते। लोग प्रकृति को नष्ट कर रहे है। नशामुक्त भारत जब तक नही हो सकता लोग नशे की प्रवृति नही छोड़ा दे। गंगारामधाकड़ ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष भंवरलाल जोशी ने अन्त मे अपने विचार व्यक्त कर सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे भैरू सिह बापना, सुशीलजोशी, मनोहर लाल जोशी, मुज्जफर हुसैन, कय्युम लुहार, सुरेश लोढा़, दीपक जैन, प्रमोद गर्ग, जगदीश चन्द्र मुन्दडा, शोभारामजाट, मुस्ताक अली, सिराजुदीन,सलीम लुहार, आदिल खलीफा सहित कई क्षेत्र के गांथीवादी लोग एवं विधार्थी भी उपस्थित थे।अन्त मे शहिदो को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।संचालन शिवप्रकाश भाटिया ने किया। बैठक मे संस्थान सेवासंघ की कार्य योजना पर भी प्रकाश संस्थाध्यक्ष भंवरलाल जोशी ने डाला।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
