*शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग 2019 का फाइनल मैच शाहपुरा विजार्ड ने जीता।

29 Dec 2019, 08:29


किशन वैष्णव( शाहपुरा)

शाहपुरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा आयोजित शाहपुरा हॉकी प्रीमियर लीग 2019 का रविवार को फाइनल मैच हुआ।जो शाहपुरा विजार्ड वर्सेज शाहपुरा नाईट राइडर्स के मध्य खेला गया। जिसमें शाहपुरा विजार्ड ने 2-0 से शाहपुरा हॉकी प्रीमियर लीग 2019 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया गया। व उपविजेता रही शाहपुरा नाईट राइडर्स को ट्रॉफी व 31 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच शाहपुरा विजार्ड के प्रांजल वैष्णव को दिया गया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड विजय गुर्जर,राधेश्याम जाट,सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर किशन चौहान,नरेश खटीक,सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर आजद मंसूरी,नीरज बैरवा टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब विजार्ड टीम के कृपाल सिंह व शाहपुरा दबंग के रमेश खटीक को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व विधायक महावीर जीनगर,एडीश्नल एसपी अनुकृति उज्जैनिय,यंग स्पोर्ट्स क्लब के राजेन्द्र सिंह धाबाई, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, सुरेन्द जांगिड़,पूर्व हॉकी खिलाड़ी लालूराम जागेटिया,हॉकी क्लब शाहपुरा के अध्यक्ष केशव सिंह थे,कार्यक्रम का संचालन कंपाउंडर कैलाश कोली ने किया आयोजन समिति के दुर्गेश सेन, रमेश सेन,मुबारिक उस्ता,मनमोहन शर्मा, निशांत चौहान,जमना लाल कोली,सुनील कोली,दिनेश खटीक,सूरज जांगिड़,नरेश खटीक,शंकर खटीक,लेखराज पाराशर कुलदीप खिंची,उमराव कोली आदि मौजूद रहे!!

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C